2 जुलाई को प्रकाशित खबर। गठित होगी विशेष जांच कमेटी सीएमएचओ डॉ. विश्नोई ने बताया कि जिन चिकित्सा केंद्रों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उनकी जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी औचक निरीक्षण कर अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार करेगी। लैब क्लीनर द्वारा मरीजों के इलाज के गंभीर मामले में उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारी संविदा पर कार्यरत है। उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं। इस बार मामले की पूरी कड़ियों को खंगाल कर जल्द ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाड़मेर | जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर गुरुवार के अंक में दैनिक भास्कर ने 18 PHC में क्लीनर-कंपाउंडर कर रहे इलाज, फार्मासिस्ट और डाटा ऑपरेटर लिख रहे दवाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खुलासे के बाद सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने जिले के सभी बीसीएमओ को तत्काल प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं। इस पूरे प्रकरण पर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने भी सख्त रुख अपनाया है।