भरतपुर एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 ने मनुदेव सिनसिनी की बेल याचिका ख़ारिज कर जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब उन्हें सेवर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। 21 सितंबर की रात को मनुदेव ने झंडा विवाद में मोती महल के पिछला गेट अपनी कार से तोड़ा था। 7 महीने बाद 28 अप्रैल को पुलिस ने मनुदेव को गिरफ्तार किया। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज हुई थी। मनुदेव सिनसिनी को जेल भेजने के आदेश न्यायाधीश दीपिका सिंह ने जारी किए हैं। 21 सितंबर को झंडा विवाद मामले में मनुदेव ने अपनी गाड़ी से मोती महल का पिछला गेट तोड़ा था। जिसके बाद पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। 28 अप्रैल मथुरा गेट थाना पुलिस ने नदबई से मनुदेव सिनसिनी को गिरफ्तार किया था।