मंगल विहार स्कीम नंबर-5 विकास समिति की आमसभा रविवार सुबह 8:15 बजे कॉलोनी के पार्क में अध्यक्ष निहाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक कॉलोनी ासियों को समिति से जोड़ने और इसके बाद कार्यकारिणी के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। आजीवन सदस्यता शुल्क 500 रुपए और वार्षिक शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद सुमन मीणा का स्वागत 1 नवंबर को सुबह 11:30 बजे स्कीम नंबर-5 के सामुदायिक भवन में करने का निर्णय लिया गया। अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।