भास्कर न्यूज | खानपुर भरत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर हत्या के मामले में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मामले में उचित कार्रवाई हो। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाए। मौजूद लोगों ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान महावीर गौतम, मोंटी शर्मा, नीरज पाठक, दीपक गौतम, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, राकेश शर्मा, अरविंद सिंह, गिरधर सिंह, सुनील गुर्जर, पवन सिंह, गौरव यादव, दिनेश वैष्णव सहित सर्व समाज के कई युवा मौजूद रहे।