बजरंगगढ़ | क्षेत्र के ग्राम नयागांव में गुरुवार को किसान सर्जन सिंह के घर में रखे 10 ट्रॉली भूसे के ढेर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सिंचाई के करीब 300 पाइप जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर में अचानक धुएं का गुबार उठा। आग तेजी से फैल गई। आसपास के घरों तक खतरा बन गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सर्जन सिंह ने बताया कि घर के पीछे रखा सारा भूसा जल गया। गाय और भैंसों के लिए चारा नहीं बचा। आग से अन्य घरेलू सामान का भी नुकसान हुआ। परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पटवारी से नुकसान का सर्वे कराया जाए। किसान को मुआवजा दिया जाए। मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम हो सके। नुकसान की भरपाई हो सके।