बारां| जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय सहायक निदेशक श्यामलाल मीना ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों की भागीदारी से जिला कौशल विकास योजना की रूपरेखा तथा कार्यप्रणाली तय की गई। कलेक्टर असावा ने संबंधित विभागों को जिले में चल रही कौशल विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा रोजगार, स्वरोजगार वित्तीय सहायताओं का खाका खीचने और विभागों के आपसी समन्वय से कौशल युक्त युवाओं के रोजगार अवसरों में वृद्धि हो इस ध्येय को रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित व निर्देशित किया।