राउमावि मोकलसर में पंचायत चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बालोतरा के निर्देशानुसार हुआ। विद्यार्थियों और स्कूल कार्मिकों ने इसमें भाग लिया। अभियान के दौरान जागरूकता रैली निकाली गई। रंगोली, पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में वोट की भूमिका समझाई गई। ग्रामीणों से भी पंचायत चुनाव में अधिक भागीदारी की अपील की गई। संदेश दिया गया कि मतदाता बिना दबाव या प्रलोभन के योग्य प्रतिनिधि का चयन करें। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था प्रधान रणछोड़ाराम बारड़ ने किया। बीएलओ सुपरवाइजर डूंगरचंद जीनगर और बूथ लेवल अधिकारियों ने आयोजन में सहयोग किया।