भास्कर न्यूज | रतननगर देपालसर रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान जरूरतमंद का सामान व नकदी प्रदान कर सहयोग किया गया। संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घांघू ने बताया कि देपालसर रोड पर रहने वाले झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले दो बेटियों के माता-पिता का बीते तीन साल में अंतराल में देहांत हो चुका था। अब दोनों बेटियों की शादी होनी है। इस पर परिवार ने संस्थान से सहयोग मांगा। संस्थान पदाधिकारियों ने बेटियों की शादी के लिए उपहार में दिए जाने वाले जरूरी सामान सहित आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। संस्थान की ओर दोनों बेटियों के लिए फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य सामान प्रदान किया। इस मौके पर अल्लाउदीन खान, मुन्ना सिरोठिया, रफीक खान मेहरी, अहमद खान , मो.आसिफ, मो. इकबाल, मो.मुस्लिम, रफीक सोलंक, मो.जमिल, खुर्शीद कुरेशी, खादिम हुसैन, नानू खान, मकसूद खान, शाहरुख खान, युसुफ प्रधान, सुरेशकुमार, आरिफ खान, इमरान खान आदि मौजूद रहे।