मानसून सीजन में जहां एक तरफ पेड़ लगाने का परोपकारी अभियान चल रहा है, वहीं शहर में हाईवे से लगती एक रिहायशी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मेन रोड तक आने में 300 मीटर का चक्कर न लगाना पड़े, इसलिए ग्रीन एरिया ही उजाड़ डाला। मामला आगरा रोड पर खोह-नागोरियान मोड़ से पहले सर्विस लेन से लगती वन विभाग की जमीन और उससे सटी कॉलोनी का है। यहां 50 मीटर का शॉर्टकट रास्ता बनाने के लिए 300 से 400 वर्गमीटर एरिया में करीब 200 से 250 पेड़ काट दिए। ग्रीन एरिया को कवर करने के लिए बनी बाउंड्री वॉल के पत्थर उखाड़कर लोहे की जालियां तक हटा दीं। अब आम रास्ता बनाने की तैयारी है। यह रास्ता बनते ही ग्रीन एरिया के पीछे बसी कॉलोनियों को सीधे हाईवे से कनेक्टिविटी मिलेगी। ऐसे में एक साल में धीरे-धीरे ग्रीन एरिया उजाड़ दिया गया। खसरा नंबर 480 में से 1.17 हेक्टेयर जमीन से निकाल रहे रास्ता