रायपुर| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की प्रधानाचार्य रजनीगंधा सोनी ने व्याख्याता सीमा चौरसिया और यूडीसी अभय वर्मा के साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने नर्सरी से 12वीं तक विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन किया। प्रारंभिक कक्षाओं का शैक्षणिक स्तर अपेक्षित से कम पाया गया। सोनी ने विद्यालय प्रधानाचार्य रामचंद वर्मा को प्रभावी शिक्षण, नियमित कक्षा अवलोकन और सतत मूल्यांकन के निर्देश दिए। निरीक्षण में स्कूल परिसर, जर्जर भवन, पुस्तकालय, निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था भी देखी गई।