जयपुर | रेस्ट ऑफ राजस्थान और कोल्विन चैम्पियन सीकर की टीमों के बीच तीन दिवसीय मैच अब 5 जुलाई से खेला जाएगा। पहले ये मैच 6 जुलाई से होना था। इस मैच में राजस्थान के बेस्ट क्रिकेटर्स खेलते नजर आएंगे। हालांकि राजस्थान की क्रिकेट के कुछ बड़े नाम इन दोनों ही टीमों में शामिल नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर पहुंच गए हैं। दो दिन कैम्प के बाद 5 जुलाई से यह मैच खेला जाएगा। इस मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विजेन्द्र यादव वाली सलेक्शन कमेटी की नजर रहेगी। आरसीए सूत्रों के अनुसार, 5 जुलाई को महिलाओं का डे-नाइट मैच अभी स्थगित कर दिया गया है। रेस्ट ऑफ राजस्थान टीम : रोहन राजभर (कप्तान), आर्यन जैन, अजय गिगना, करण सिंह राणावत. दर्शन जैन, समर्पित जोशी, शुभम पटवाल, आयुष आमेरिया, सव्य गजराज, छगन सिंह पुरोहित, मोहित जैन, साहिल दीवान, राजीव दुक्तावा, भगवान सिंह, हेमंत चौधरी। कोच : राजेश बिश्नोई और चंद्रपाल सिंह चूंडावत।