भास्कर न्यूज। भरतपुर शहर में अग्रसेन शोभा यात्रा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन भजन संध्या, सम्मान समारोह और स्नेह भोज के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। समिति अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करना है। समारोह में लक्ष्मीनारायण गुप्ता मुंशरिम, मोहन मित्तल, सतीश बंसल, सतीश कुमार गुप्ता और राम प्रसाद गोयल को ‘अग्रसेन गौरव’ सम्मान दिया गया। सम्मानित लोगों को शॉल, श्रीफल, सम्मान-पत्र, प्रतीक चिह्न, उपहार और पुष्पहार भेंट किए गए। महामंत्री विनोद सिंघल ने बताया कि निकाय चुनावों में निर्वाचित समाजबंधुओं और आयोजन में योगदान देने वाले सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने स्नेह भोज में सहभागिता की।