डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा के एक मृत्यु दावा प्रकरण का त्वरित निस्तारण करते हुए दिवंगत पॉलिसी धारक के परिवार को 19 लाख 87 हजार 200 रुपए का भुगतान किया है। झिनझिनयाली निवासी स्व. हितेंद्रसिंह ने 28 दिसंबर 2024 को 18 लाख रुपए की डाक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें उन्होंने 14 माह तक कुल 94 हजार 500 रुपए जमा कराए थे। 25 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी कैलाश कंवर और दो छोटी बेटियां हैं। जैसलमेर डाक मंडल के अधीक्षक अखाराम ने उनके निवास पर पहुंचकर वारिसदार पत्नी कैलाश कंवर को 19 लाख 87 हजार 200 रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान डाक निरीक्षक अर्जुन कुमार प्रजापत एवं डाक सहायक चंद्रप्रकाश भी उपस्थित रहे। डाक अधीक्षक अखाराम ने बताया कि डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं कम प्रीमियम में अधिक बोनस देती हैं।