डीडवाना निकाय चुनाव में सभापति पद के लिए हो रहे मतदान के दौरान शहर का राजनीतिक माहौल उस समय चर्चाओं से गरमा गया, जब निर्दलीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यूनुस खान शहर के प्रमुख अशोक स्तंभ चौराहे पर पहुंचे। अशोक स्तंभ पर मीडिया और मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए यूनुस खान ने अपनी राजनीतिक सादगी और जनता के प्रति निष्ठा का जिक्र किया। विधायक यूनुस खान ने कहा, "आज से 46 साल पहले जब मैं इस शहर में आया था, तब मेरे पैर में साधारण चप्पल और तन पर पजामा था। आज इतने सालों के राजनीतिक सफर और पदों पर रहने के बाद भी मैं उसी चप्पल और पजामे में हूं और जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। यह जीत मेरी नहीं, डीडवाना की जनता की है। डीडवाना. जीत के दौरान अशोक स्तंभ पर युनूस खान ओर अन्य लोग।