अलवर| पड़ीसल-घाटला स्टेशन के बीच 25 व 26 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण रेलवे फाटक नंबर 100 सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विनीत दास ने बताया कि हल्के वाहन रेलवे फाटक नंबर 98 और 99 से आ जा सकेंगे। जबकि भारी वाहन किशनगढ़ और ततारपुर चौराहा से होकर आ जा सकेंगे। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा पर निकलने से पहले रास्ते की जानकारी कर लें। फाटक बंद रहने के दौरान रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों की पालना करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।