करणी माता मंदिर न्यांगली से देशनोक स्थित मां करणी के दर्शन के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा कर मां करणी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर रवाना हुए। पैदल यात्री संघ में शेरसिंह, रूपेंद्रसिंह, अजीतसिंह, पवनसिंह, रॉबिनसिंह, योगेंद्र, मोहित, ललित, योगेश, जोगेंद्र, देवेंद्र, सुनीलसिंह, संपतसिंह, राजू ददरेवा, हनीसिंह सहित अन्य शामिल हैं।