सकतपुर| कस्बे में करीब 3 दशक पहले बना स्कूल भवन बिना उपयोग के ही जर्जर हो गया है। वर्ष 1996-97 में स्कूल भवन के 5 कमरों का निर्माण हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य में खामियां मिलने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। तब से भवन वीरान पड़ा है। कमरों में खरपतवार उग आई। दीवारों में दरारें पड़ गईं। अभी स्कूल के कमरों का उपयोग आसपास स्थित खेतों की रखवाली करने वाले मजदूरों के रहने के काम में आ रहा है। वहीं गर्मी के समय ग्रामीण चारा भरने के काम में लेते हैं।