सोजत के नेनावतों का बेरा में वर्ष 2005 में ढलान में बना प्राथमिक स्कूल मानसून में जल भराव से जूझ रहा था। करीब 20 साल बाद भवन इतना जर्जर हो गया कि बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजना पड़ा। अब शिक्षा विभाग ने नया भवन बनाने के लिए 61.61 लाख रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है। अब उपयुक्त जगह पर निर्माण किया जा रहा है। भवन जर्जर होने के बाद जनवरी 2026 से स्कूल का संचालन सोजत सिटी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में किया जा रहा है। वर्तमान में स्कूल का नामांकन 46 है। पिछले साल 55 बच्चे थे। यानी एक साल में नौ विद्यार्थियों का नामांकन घटा है। सीबीईओ दलपत सिंह ने बताया कि जर्जर विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए नए भवन की स्वीकृति मिली है। 61.61 लाख रुपए की लागत से नया भवन बनाया जाएगा।