नागौर जिले तारकीन बाबा की दरगाह के सामने, लुहारपुरा पुलिया क्षेत्र का गंदे पानी का नाला करीब छह माह से बंद होने के कारण लोगों ने जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला बंद रहने से गंदा पानी फैल रहा है, दुर्गंध बढ़ गई है और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों के अनुसार प्रभावित रास्ते से आना-जाना भी कठिन हो गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए पहले भी कई बार आग्रह किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसलिए इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।