चुनाव में पारदर्शिता लाने, फर्जी मतदान और वोटिंग पर उठने वाले सवालों की रोकथाम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची की 14 कार्यकारी प्रतियां तैयार करा रहा है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद वार्डवार ये कॉपियां तैयार की जानी हैं, जिनका उपयोग मतदान बूथों से लेकर रिटर्निंग अधिकारियों तक अलग-अलग स्तरों पर किया जाएगा। जिलावार इस वर्किंग की निगरानी जिला कलेक्टरों के जिम्मे रहने का निर्देश दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 14 कार्यकारी प्रतियों का कहां और कैसे उपयोग होगा। तैयार की जाने वाली 14 कॉपियों का आवंटन इस प्रकार तय किया सूची तैयार करने के लिए सख्त गाइडलाइंस गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा- सभी कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी सभी जगह 14 कार्यकारी सूचियां बनेगी इस मामले में सभी कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। -राजेश वर्मा, सचिव, निर्वाचन आयोग