सीमावर्ती क्षेत्र में अकाल जैसे हालात के बीच बेजुबान पशुओं को राहत देने के लिए श्री आदिजिन जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ओर से संचालित चारा केंद्र का सेवा कार्य पूरा हो गया। सेवा कार्य के समापन पर शेर ढाणी पांधी का पार के ग्रामीणों ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताया। सेवा कार्य की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि संकट की घड़ी में गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था सराहनीय है। पुण्यदायी है। ट्रस्ट का आगे आकर पशुओं की सेवा करना जीवदया, करुणा, मानवता का उदाहरण है। चारा केंद्र से क्षेत्र के पशुपालकों को राहत मिली। गौवंश को राहत मिली। ग्रामीणों ने ट्रस्ट अध्यक्ष जयेश भाई शाह का आभार जताया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी समाजसेवी पहल जरूरतमंद पशुओं के लिए संबल बनती है। समाज में सेवा, सहयोग, जीवदया की भावना मजबूत करती है। भविष्य में भी जीवदया, गौसेवा, जनकल्याण के काम जारी रहने की उम्मीद जताई।