बीकानेर में मार्च की विदाई और अप्रैल की शुरुआत बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के साथ हो रही है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीकानेर में अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है। 31 मार्च से 8 अप्रैल के बीच धूल भरी हवाओं के साथ-साथ गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी, क्योंकि एक के बाद एक दो विक्षोभ आएंगे। 31 मार्च को बीकानेर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है। आसमान में छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की 35% संभावना ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनी हुई है। एक और दो अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच स्थिर रहने की संभावना है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण उमस का अहसास हो सकता है। आने वाले 7 दिन में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज