बासनी| कस्बे से कुम्हारी की ओर जाने वाले मार्ग पर दिन में कई बार जाम लगता है। यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है। इसी मार्ग से लोग अपने वाहनों से बापोड़, बसवानी, भेड़ और चिमरानी की ओर जाते हैं। इसके अलावा ट्रक और कई बसें इसी मार्ग से जोधपुर की ओर जाती है। जिसके चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है।