झालावाड़| शहर में रखरखाव कार्य के चलते बुधवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी बस स्टैंड व गढ़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। शटडाउन से राधारमण मांगलिक भवन, हरिनगर कॉलोनी, सीमेंट रोड, बड़ा बाजार, गढ़ क्षेत्र, तबेला रोड, काले बाबू की हवेली, मिर्ची गली, कुंजड़ा गली, सर्राफा बाजार, धोकड़े के बालाजी, धानमंडी, जीतमलजी का चौक, गुर्जरों के मंदिर के आसपास, मंगलपुरा, जुआरी मोहल्ला, आजाद मार्ग, रामद्वारा गली, सुभाष नगर, धनवाड़ा अस्पताल, प्रेमनगर, बड़े वाले बालाजी क्षेत्र, मास्टर कॉलोनी, मोटर गैराज प्रभावित होंगे।