ब्यावर| शहर में 13 और 14 अप्रैल को पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसकी वजह है बीसलपुर बांध परियोजना में नसीराबाद-ब्यावर सेक्शन की मुख्य पाइप लाइन के रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लेना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खंड ब्यावर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बीसलपुर बांध परियोजना से नसीराबाद–ब्यावर सेक्शन की मुख्य पाइप लाइन के रखरखाव व मरम्मत कार्य के लिए 12 अप्रैल की रात 12 बजे से 14 अप्रैल सुबह 6 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस अवधि में ब्यावर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पाइप लाइन की मरम्मत आवश्यक होने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।