भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला संयोजक मोहन रारह ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक चलेगा। 6 अप्रैल को पार्टी के सभी मण्डल एवं जिला कार्यालयों की सजावट की जाएगी तथा पार्टी के सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहरायेंगे। 6 से 7 अप्रैल तक प्रत्येक बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 8 से 9 अप्रैल तक पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल के बीच में गांव चलो अभियान का आयोजन होगा। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एंव बुद्धिजीवी व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पचौरी ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता शैलेष कौशिक एवं निमिषा गौड, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल एंव मनोज भारद्वाज, कार्यक्रम सह संयोजक राजेन्द्र दमदमा, रज्जन सिंह, अनुराग तमरौली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू योगेन्द्र कटारा, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश धर्मसिंह चौधरी, मनीश शर्मा, लाखन पहलवान, श्याम सुन्दर गौड, गौरव सरपंच, जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा, गोविन्द चौधरी एवं जगत सिंह रहे।