मक्का-मदीना की धार्मिक यात्रा पर जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों का स्वागत कर उन्हें विदाई दी गई। मोही कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर यात्रियों को रवाना किया। कस्बे के हनीफ मोहम्मद, उनकी पत्नी शरीफन बेगम और पुत्री फरीदा बेगम धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर समाजजनों ने तीनों यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद गांव में बैंड-बाजों की धुन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों ने उनकी सुखद यात्रा और सकुशल वापसी की कामना की। विदाई के दौरान फरियाद मोहम्मद, मुबारक हुसैन, फारूक मोहम्मद, शकील मोहम्मद, सदीक मोहम्मद, शाहिद मोहम्मद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।