उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों मजदूरी करते थे और अविवाहित थे। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश (24) पुत्र जगा मीणा व प्रकाश (29) पुत्र रामलाल मीणा निवासी कगरा पडुणा परसाद गए थे। वहां से मंगलवार शाम को मोटरसाइकिल पर गांव की ओर निकले। राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अड़ा पुलिया के पास उनका पड़ोसी व दोस्त गोमाराम (24) पुत्र भगवती लाल मीणा मिल गया। उसे देखकर दोनों उससे बातचीत करने के लिए रुक गए। इस बीच पास ही कच्चे रास्ते से ट्रैक्टर आ रहा था। चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और तीनों को चपेट में ले लिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास रहने वाले विजय पुत्र रामा मीणा एवं बाबूलाल पुत्र कडुवा 108 से तीनों घायलों को टीडी उप स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल होने के कारण उदयपुर एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया। एमबी चिकित्सालय में डॉक्टरों ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश के पिता ने थाने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए। और तीनों को चपेट में ले लिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास रहने वाले विजय पुत्र रामा मीणा एवं बाबूलाल पुत्र कडुवा 108 से तीनों घायलों को टीडी उप स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल होने के कारण उदयपुर एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया। एमबी चिकित्सालय में डॉक्टरों ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश के पिता ने थाने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए।