तिजारा विधानसभा क्षेत्र के बागोर गांव में 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने सोमवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विधायक बोले-गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी विधायक बाबा बालक नाथ ने बताया कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों (एसएचसी, सीएचसी, पीएसएचसी) के भवनों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने जोर दिया कि आमजन को भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। विधायक बोले-घटिया किस्म का मसाला हो रहा इस्तेमाल उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों, चाहे वह दीवारें हों या भवन, में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सीमेंट में मिट्टी मिलाई जा रही है और घटिया किस्म का मसाला इस्तेमाल किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इस निरीक्षण के बाद खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा विधानसभा में चल रहे सभी विकास कार्यों, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्य, कॉलेज और सड़कें का भी निरीक्षण किया जाएगा। निर्माण कार्य के सैंपल की होगी जांच-विधायक विधायक ने बताया- इस निरीक्षण के लिए अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है, जिसकी व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं निगरानी करेंगे। निर्माण सामग्री के सैंपल सरकारी और निजी दोनों लैब में जांचे जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों की देखरेख में यह काम हो रहा है, वे ही सबसे बड़े दोषी हैं, क्योंकि घटिया निर्माण सामग्री उन्हीं की निगरानी में लगाई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटिया निर्माण की शिकाय पर दीवार को तुड़वाया विधायक ने मौके पर जाकर जब निरीक्षण किया तो ग्रामीणों ने निर्माणधीन दीवार में घटिया सामग्री होने की शिकायत की, जिस पर विधायक ने मौके पर ही जेसीबी बुलाकर दीवार को तुड़वा दिया और सामग्री की जांच की। विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी विधायक से निर्माण संबंधी अनियमितताओं की शिकायत की थी। इस पर बाबा बालक नाथ ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर घटिया सामग्री और अन्य अनियमितताओं की विस्तृत सूची संलग्न की है। उन्होंने कलेक्टर से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का अनुरोध भी किया है। कमेटी में ये होंगे शामिल गठित कमेटी के सदस्यों में अधीक्षण अभियंता, सा०नि०वि० वृत्त खैरथल, अधिशाषी अभियंता, सर्वे एवं गुण नियंत्रण खण्ड अलवर, अधिशाषी अभियंता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अलवर तहसीलदार, तिजारा विधायक कार्यालय प्रतिनिधि शामिल है। …. यह खबर भी पढ़ें बालकनाथ बोले- वोट 1440 होंगे और पड़ेंगे 1450:जितने वोट उससे ज्यादा वोटिंग होगी; भाजपा प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ रहे सांसद बाबा बालकनाथ ने बेतुका बयान दिया है। कहा- इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट तो 1440 होंगे और पड़ेंगे 1450 वोट। (पढ़ें पूरी खबर)