अलवर| श्री सोमवंशी क्षत्रिय (हैहय) सभा अलवर की ओर से शरद पूर्णिमा पर रविवार को राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन को खीर का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद समाजबंधुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सोमवंशी ने बताया कि कार्यक्रम हर वर्ष की तरह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का आशीर्वाद लेने की अपील की।