भीलवाड़ा | शहर के आजाद नगर बी-सेक्टर स्थित छबीला हनुमान मंदिर में 8 मई को शालिग्राम, तुलसी माता और वट-पीपल का विवाह होगा। गुरुवार दोपहर मंगल कलश लाए गए। बी-सेक्टर स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से शाम 7 बजे शालिग्रामजी की बारात गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। तुलसी माता को ब्याहने छबीला हनुमान मंदिर पहुंची। बारात के दौरान भक्त भजनों पर नाचते-गाते चलते रहे। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई। गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तों ने नृत्य किया। मंदिर के पुजारी रामस्वरूप वैष्णव ने बताया कि पाणिग्रहण संस्कार 8 मई को सुबह 8:15 बजे होगा। बिंदौली में शामिल बेवाण व नाचते भक्त। भगवान शालिग्राम की बारात