यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं। ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद 5 और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद से 6 लोग अब भी लापता हैं। ये लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुए लैंडस्लाइड में दब गए थे। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर रात 1 बजे तक इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव हो सकता है और सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। इससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… उत्तराखंड: आज मौसम रहेगा शुष्क, रुद्रपुर में AQI 200, हवा खराब; 8-9 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार उत्तराखंड में शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: राज्य में 1.5 डिग्री लुढ़का पारा, 12°C से नीचे आया, भोपाल-इंदौर में बढ़ी ठंड मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई हैं। भोपाल, इंदौर में पारा लुढ़का है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान में और गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आबू सबसे ठंडा, बाड़मेर सबसे गर्म, अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, कई इलाकों में तेज धूप निकली राजस्थान के मौसम में दिन गर्म और रात ठंडी होने लगी है। शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: धनतेरस पर राज्य में कोहरा, 5 ट्रेनें कैंसिल, 20 जिलों का पारा 18°C से कम, हरदोई की रात सबसे ठंडी यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम ठिठुरन महसूस होने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: दिवाली तक साफ रहेगा मौसम, 9-10 नवंबर को बारिश-बर्फबारी होगी, ऊंचे क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिवाली के बाद यानी 9 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढे़ं…