पंजाब के राजपुरा में आज दोपहर चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग का पता लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी जो अमृतसर से वेस्ट बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच तक आग लगने की सूचना है। घटना के बाद ट्रेन को रोककर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। उधर, सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया। अंबाला से मेडिकल राहत ट्रेन भेजी गई रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस (अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी) के 4 जनरल कोच में आग लगने की सूचना मिली। ट्रेन दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली थी। इसके बाद इंजन से पांचवें कोच नंबर 265287GS तक आग लग गई। अंबाला रेलवे मंडल की मेडिकल टीम रवाना अंबाला रेलवे मंडल के PRO नीरज ने बताया क अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना के बाद अंबाला रेलवे मंडल की मेडिकल टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। DRM विनोद कुमार भाटिया भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…