पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज घंटाघर पर आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में घंटाघर पर ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कह जश्न मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- यह राजनीति में बड़ा बदलाव है। इसके साथ ही बंगाल में पिछले 15 सालों के जंगलराज का खात्मा हुआ है। बोले- यह राजनीति में बड़ा बदलाव इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम का सीधा प्रसारण देखा। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यह जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला है। 'यह जीत जनता की जीत' भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत पर मोहर है। यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने अपने राष्ट्र व संस्कृति के हित में भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सुशासन व विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अत्याचार व शासन व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया है उससे छुटकारा मिला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 सालों के जंगलराज का खात्मा हुआ है। पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मानस बना लिया था। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फेलाने का काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर,राजेश शर्मा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,तरुण टिक्किवाल, प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, रामावतार धाभाई आदि मौजूद थे।