भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टोंक दौरे को लेकर बैठक ली गई। 27 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर संभावित सभा स्थल, बीजेपी कार्यालय तक के रास्ते का जायजा लिया गया। इसमें कलेक्टर टीना डाबी, ADM रामरतन सौकरिया, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट आदि ने सभा स्थल पर पहुंचे। 2 कार्यालयों का भूमि पूजन होगा भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राजस्थान के सात जिलों में टोंक सहित भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन और दो कार्यालयों का भूमि पूजन किया जाएगा। टोंक जिला मुख्यालय पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने मीटिंग लेकर जिम्मेदारियां सौंपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नबीन के 27 अप्रैल को टोंक आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर आईटी,सोशल मीडिया एवं मीडिया टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें। बैठक में वरिष्ठ नेता दीपक संगत,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ,राजेंद्र सैनी, राजेश शर्मा, प्रधान काबरा, जिला प्रवक्ता जुली शर्मा, रामावतार धाभाई, रतिराम पहाड़िया, विजय मालवानी, मीडिया संयोजक कमलेश यादव,हेमंत सैनी,आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी,बलवंत मराठा, सुभाष सैनी,शम्भू शर्मा, देवराज गुर्जर, धारासिंह गुर्जर, नरेंद्र चोपडा, उज्जवल गौत्तम, पंकज शर्मा, चरण सिंह चौधरी, मनीष सिसोदिया, हकीकत सौदा, लक्ष्मण चौधरी, लवेश मीणा, श्योराज जाट,नवरत्न वर्मा, विनोद गुर्जर, विजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।