राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में यूपीएससी 2015 की टॉपर और चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी को टोंक का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर से ट्रांसफर कर लगाया गया है। वर्तमान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ट्रांसफर कर निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर में लगाया गया है। टोंक में पहली UPSC टॉपर कलेक्टर टीना डाबी ने यूपीएससी 2015 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की और राष्ट्रपति गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया। राजस्थान कैडर मिलने के बाद उन्होंने अजमेर में प्रशिक्षण लिया और फिर भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। टोंक की जनता को उनके अनुभव और नवाचार से कई उम्मीदें हैं, खासकर महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और जल संचय के क्षेत्र में। बाड़मेर में प्रमुख उपलब्धियां