टोंक में DST टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर रुपए डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार है। आरोपियों के पास से 1 लाख 4 हजार 150 रुपए, एक लेपटॉप, 8 फोन, 11 बैंक पासबुक, 7 एटीएम कार्ड, 10 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशानुसार ASP रतन लाल भार्गव, टोंक डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा के निर्देशन में और टोंक कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में की है। रुपए डबल करने का झांसा देते थे एसपी रोशन मीना ने बताया कि साइबर ठगी के आरोपीसोशल मीडिया पर लोगों को कम समय में रुपए डबल करने का झांसा देकर साइबर ठगी कर रहे थे। इसका पता लगने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी ने मिलकर तीन साइबर ठगों को कोतवाली थाना क्षेत्र से दबोच लिया। इनके कब्जे 1 लाख रुपए से ज्यादा नगदी समेत साइबर ठगी करने में काम आने वाली बैंक डायरियां, एटीएम, लैपटॉप आदि उपकरण और सामग्री जब्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपी कमलेश (21) भरतलाल मीणा निवासी रामनगर थाना बनेठा, गौरीशंकर (24) पुत्र सौराज मीणा निवासी कासपुरिया थाना नैनवां जिला बूंदी और किरोडीलाल (20) पुत्र हरिप्रकाश मीणा निवासी देवली थाना अलीगढ को गिरफ्तार किया है।