श्री कल्याण पदयात्रा संघ की ओर से टोंक से डिग्गी धाम के लिए 48वीं पदयात्रा रविवार सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज लेकर कल्याणधणी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पदयात्री शरद पूर्णिमा के अवसर पर डिग्गी पहुंचकर श्रीकल्याणजी महाराज को ध्वज और धवल पोशाक अर्पित करेंगे तथा दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। पदयात्रा संघ के रोहिताश्व कुमावत और भजनलाल सैनी ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर गोपालजी मंदिर के महंत सुरेश दुबे, कंकाली माता मंदिर के महंत दुर्गा पुरी, पुजारी, सद्गुरु आश्रम के पंडित राजकुमार शर्मा, डॉ. पं. पवन सागर, पंडित घनश्याम दाधीच कालाबाबा, पंडित बालकिशन शर्मा लावा, पं. भुवनेश शर्मा सूथड़ा, पं. शंकर पाराशर, पं. गंगासहाय शर्मा मोडियाला, पं. राम गोतम मेहंदवास, पं. अजय पंद्रहेड़ा, पं. दिनेश शर्मा और पंडित रुद्राक्ष पाराशर सहित आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद डिग्गी कल्याणधणी की मनोहारी झांकी के साथ पदयात्रा रवाना हुई। ध्वज लेकर नाचते-गाते हुए चले श्रद्धालु
पदयात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर आगे बढ़े। कच्छी घोड़ी नृत्य और अलगोजा वादन की प्रस्तुतियों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर नाचते-गाते हुए कल्याणधणी के जयकारे लगाते रहे। शहर के सनातन प्रेमियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया और कल्याणधणी की मनोरम झांकी की आरती उतारी। पदयात्रा भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए बहीर और गहलोद पहुंची। पदयात्री रात्रि विश्राम के लिए लावा करेंगे। सोमवार सुबह पदयात्रा डिग्गी धाम पहुंचेगी। वहां शोभायात्रा के साथ कल्याण महाराज के मंदिर पहुंचकर शरद पूर्णिमा के अवसर पर ध्वज और धवल पोशाक अर्पित की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर गंगापुरवालों की धर्मशाला में आयोजित प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होंगे। महिला श्रद्धालुओं में शशि प्रभा कटियार, बीना साहू, मीना सागर, ममता शर्मा, सीता सैनी, मनोहर देवी विजय, लाली देवी सैनी, राधा नामा और सरोज विजय सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं में शरद पूर्णिमा पर डिग्गी पहुंचकर कल्याणधणी के दर्शन करने और ध्वज व धवल पोशाक अर्पित करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
पदयात्रा में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, कन्हैयालाल चौधरी, मुरारी सिंघल, बाबूलाल शास्त्री, बाबूलाल शर्मा, बालकिशन अग्रवाल, मणिकांत गर्ग, राष्ट्रीय कवि प्रदीप पवार, बालकिशन मूमिया, नवरतन विजय, हरवंश शर्मा, बजरंग लाल यादव, वृद्धि चंद गुर्जर, मोहन टिक्कीवाल, गोविंद शरण गुप्ता, सूरज साहू, बादल साहू, डॉ. प्रदीप गहलोत, मोहन उस्ताद, गोविंद सोनी, सत्यनारायण नामा, गोपाल साहू, दुर्गेश गुप्ता, प्रशांत बुंदेल आदि मौजूद थे।