टोंक कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर के पास सुभाष बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के करीब 2 घंटे बाद दमकल आई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में 50 लाख रुपए से ज्यादा का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। व्यापारी बोला- दमकल समय पर नहीं आई दुकानदार दिनेश जैन ने दमकल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि समय पर दमकल आ जाती तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता। दमकल घटना स्थल तो करीब दो घंटे देरी से पहुंची है। गनीमत यह रही कि आसपास आग जो फैली, वरना यह आग जानलेवा बन सकती थी। साढ़े 3 बजे लगी आग जैन ने बताया- वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष बाजार में इलेक्ट्रॉनिक का गोदाम है। उसमें अभी इलेक्ट्रिक सामानों की बिक्री का सीजन होने उसके फुल सामान रखे हुए थे। सोमवार मध्यरात्रि बाद उसमें आग लग गई। करीब साढ़े तीन बजे गोदाम में से धुआं उठता नजर आया। इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने मुझे और दमकल के लिए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। साढ़े 5 बजे पहुंची दमकल फिर मैं आज अल सुबह करीब 4 बजे घटनास्थल पहुंचा। दमकल दो घंटे बाद साढ़े पांच बजे पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। धुआं और आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया गया। फिर एक एक करके तीन दमकल पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत पर आज सुबह करीब 7 बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया, पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया।