अवैध नशे के कारोबार और बाहर से नशीली सामग्री लाकर तस्करी करने वालों के खिलाफ टोंक पुलिस का अभियान मार्च में तेज रहा। मार्च में 25.60 लाख रुपए से ज्यादा के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। तस्करी में लिप्त 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थों में 17 लाख रुपए से ज्यादा की 83.6 ग्राम स्मैक शामिल रही। पुलिस ने कहा, कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों पर भी शिकंजा कसा। हुक्का बार पर कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मार्च में टोंक पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। टीम ने स्मैक, गांजा, अफीम, डोडा पोस्त की तस्करी करने वालों को पकड़ा। नशीली सामग्री जब्त की। छोटे-छोटे तस्करों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस अवैध नशे के कारोबार करने वाले गिरोह तक नहीं पहुंच पाई। जिले में नशे की सौदागिरी और तस्करी करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सिंधोलिया निवासी हिस्ट्रीशीटर शंकर कुम्हार भी शामिल है। पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। कई को पकड़कर जेल भेजा गया। कोतवाली इलाके में शेरअली खां की गली के पास चल रहे हुक्का बार पर भी कार्रवाई हुई। संचालक गिरफ्तार हुआ। फ्लेवर युक्त हुक्का पीते छह युवक भी पकड़े गए। दूनी थाना क्षेत्र में 37.81 ग्राम स्मैक जब्त हुई। कीमत 7.80 लाख रुपए रही। 1 आरोपी गिरफ्तार हुआ। निवाई में 23.79 ग्राम स्मैक मिली। कीमत 4.80 लाख रुपए रही। 2 आरोपी पकड़े गए। बनेठा में 22 ग्राम स्मैक जब्त हुई।