टोंक में रविवार सुबह एक बार फिर मौसम बदला और हल्के बादल छा रहे। हालांकि दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा। दावा किया जा रहा है कि ​रविवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान रह सकता है। इससे पहले शनिवार को 42 डिग्री पारा दर्ज किया गया। जिले में दो दिन से गर्मी का असर बढ़ा हुआ है। ऐसे में दोपहर में लोग घरों से कम निकल रहे है। वहीं बढ़ती गर्मी की वजह से एसी, कूलर और पंखों की भी डिमांड बढ़ गई है। आज दो डिग्री बढ़ सकता है तापमान निवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन दो दिन से बढ़ती गर्मी के चलते आज इस सीजन की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम साफ हैं और हवा भी कम ही चल रही है। ऐसे में सुबह नौ बजे ही तेज धूप का अहसास होने लगा है।