टोंक में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार रात से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और हवा भी चल रही है। गुरुवार सुबह भी यही स्थिति बनी रही। फिर दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय समेत कई जगह रिमझिम और हल्की बारिश हुई। इसमें मौसम खुशनुमा हो गया। अभी भी ठंडी हवा चल रही है।जिससे बुधवार की तुलना में गर्मी का असर कुछ कम महसूस किया गया। बादलों और हवा के कारण सुबह 10 बजे के बाद भी तेज धूप की चुभन पहले जैसी नहीं रही। बीते 24 घंटे में तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस से घटकर लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। अचानक बदले मौसम से लोगों को मिली राहत एक दिन पहले तक तेज गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखाई दे रही थी और जूस की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी। लेकिन बीती रात से बदले मौसम ने हालात बदल दिए हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बादलों और हवा से कम हुआ लू का असर गुरुवार को भी हल्के बादलों का असर बना रहा और मध्यम गति से हवा चलती रही। इसके चलते तेज धूप और लू का असर काफी कम हो गया है। हवा चलने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है और मौसम पहले की तुलना में सुहावना महसूस हो रहा है।