जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया की अध्यक्षता में एडीआर सेंटर टोंक में गुरुवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human Wildlife Conflict HWC) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। इंसान और वन्य जीव संघर्ष पर चर्चा कार्यक्रम में प्रशिक्षक द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना के विशेष फोकस क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों, संवेदनशील समुदायों तथा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता, जागरूकता प्रसार एवं शिकायत निवारण कौशल को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक रमेश शर्मा, ट्रेनर एडवोकेट, चीफ एलएडीसीएस द्वारा प्रतिभागियों को समुदाय के साथ समन्वय स्थापित करने, जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने तथा शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के व्यावहारिक उपाय बताए गए। हमले की रिपोर्ट मांगी इसके साथ ही सचिव द्वारा जिले के पीपलू क्षेत्र में गत दिनों जंगली जानवर के हमले को लेकर वन विभाग से प्रगति रिपोर्ट मांगी एवं विभाग को क्षतिपूर्ति के लिए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी, पेरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVS) तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित व्यक्तियों को विधिक सहायता, मुआवजा एवं अन्य राहत उपायों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।