झालावाड़| राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. अनंग कुमार जैन की 27वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अनंग कुमार स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें परिजनों, राजनीतिक सहयोगियों तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। भाविप वन वाटिका में क्षेत्रीय वन अधिकारी की मौजूदगी में 101 पौधों का रोपण किया गया तथा मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल जैन, ट्रस्टी शशिकांत जैन, संदीप गुप्ता, पुलकित जैन, राहुल जैन, मोहनीश माहेश्वरी, महावीर बांगड़ सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।