बालोतरा | भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया और चंपालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजमाता को याद किया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य और चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने राजमाता की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित किए। कहा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, समर्पण और जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में योगदान दिया। उन्होंने पूरा जीवन देश, समाज और संगठन की सेवा में लगाया। गणपत बांठिया ने कहा, राजमाता का दृढ़ संकल्प, सादगी और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा आज भी राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देती है। उनके आदर्श अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया, राजमाता भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं। वह आठ बार सांसद रहीं। संगठन और देशप्रेम की विचारधारा के साथ राजनीति में उनका योगदान अतुलनीय है। आपातकाल में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।