लोयल स्थित बस स्टैंड पर लगा ट्यूबवेल पिछले दो महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते बस स्टैंड की पानी की टंकी सूखी पड़ी है। चिड़ासन, मानोता जाटान, मान नगर, आर्यनगर आदि गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यहां आते जाते रहते हैं। भीषण गर्मी में यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि पीएचईडी के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से समस्या बताई जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों से ट्यूबवेल की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की गई है।