भास्कर न्यूज | राजसमंद वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महावीर भवन के साझे में मंगलवार को महावीर भवन में एकदिवसीय अजरामर प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई। आयोजन दया व्रत के साथ साध्वी महिमा, साध्वी तेजस, साध्वी हंसश्री और साध्वी सुवासिनी के सानिध्य में हुआ। प्रचार-प्रसार मंत्री भैरूलाल हिंगड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमें बनाई गईं। विभिन्न विषयों पर 10 चरणों में प्रश्न पूछे गए। साध्वी सुवासिनी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में तुंगियानगरी टीम ने 788 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में नवयुवक मंडल के मनोज कावड़िया, ज्ञानचंद हिंगड़, मुकेश पामेचा, अनिल सिंयाल और भैरूलाल हिंगड़ शामिल थे। संघ अध्यक्ष कैलाशचंद्र तलेसरा, देवीलाल हिंगड़ और पूरणमल पीपाड़ा ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अशोक पामेचा, हरकलाल चपलोत, ममता पामेचा, लक्ष्मी बोल्या, सीमा रांका, कुसुम पामेचा, मीना हिंगड़, ललिता तलेसरा, भंवरलाल बोल्या सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।