छोटीसादड़ी | पुलिस ने अधिवक्ता अभिषेक सोलंकी अपहरण मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि जसपाल (22) पुत्र दिनेशचंद्र तेली निवासी खेरोट, और दिलीप (20) पुत्र राजू लोहार निवासी खेरोट, थाना प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि अभिषेक सोलंकी (43) निवासी नाइयों की गली ने बताया कि 1 जुलाई की रात 8.30 बजे वह यादव मोहल्ला के बालाजी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी वेन में खींच कर आरोपियों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वह एक पति-पत्नी के विवाद में कानूनी राय दे रहा है। 2 जुलाई को मुख्य आरोपी हरिओम (29) पुत्र दिनेशचंद्र तेली निवासी खेरोट को गिरफ्तार किया था।