उदयपुर शहर के अंबामाता थानाधिकारी दलतप​ सिंह राठौड़ (50) की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वे घर पर थे। तब उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद उन्हें तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो पाएगी। सूचना मिलते ही एमबी हॉस्पिटल में पुलिस के आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एकत्रित हो गए। घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, रास्ते में तबीयत बिगड़ी हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि उनकी और मेरी सुबह मोहता पार्क में आदिवासी रैली में ड्यूटी थी। रैली के लिए दलपत सिंह घर से रवाना हुए थे। रास्ते में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्होंने मुझे कॉल किया, इसके बाद मैंने तुरंत मौके पर डॉक्टर और कुछ पुलिसकर्मियों को भेजा, जो दलपत सिंह को एमबी हॉस्पिटल लेकर आए। हॉस्पिटल में काफी देर तक उन्हें सीपीआर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दलपत सिंह के 2 बेटे बड़ा बेटा मयंक राज सिंह (24) और छोटा बेटा पुष्पेंद्र सिंह (22) है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल। मृतक दलपत सिंह करीब 6 माह से अंबामाता थाने में तैनात थे। इससे पहले खेरवाड़ा सहित उदयपुर के कई थाने में रह चुके। वे मूलतय भीलवाड़ा जिले के निवासी थे। थानाधिकारी दलपत सिंह की मौत की खबर लगने के बाद उदयपुर पुलिस महकमे में दुख का माहौल है।