उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सिलावटावाड़ी: टेढ़े पोल की शिकायत, सुनवाई नहीं उदयपुर के जटवाड़ी, सिलावटावाड़ी से नासिर ने इलाके में एक बिजली के पोल के टेढ़े होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि यह टेढ़ा पोल कभी भी गिर सकता है जिससे कोई गंभीर हादसा हो सकता है। शिकायत के बाद भी इस पोल पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने इसे रस्सी के सहारे बांध रखा है। हिरण मगरी: लोगों को दो साल से सड़क बनने का इंतजार हिरण मगरी के सेक्टर 13 से कन्हैयालाल सालवी ने खराब रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि बीते दो साल से एमवीएम स्कूल के पीछे गली की रोड खराब पड़ी है लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे बाइक सवारों को काफी परेशनी होती है। स्लिप होकर चोटिल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। सीसारमा: खेतों में झूल रही हाईटेंशन लाइन, जान का जोखिम सीसारमा के बरापाल से नीरज कुम्हार ने हाईटेंशन लाइन के खेतों में काफी नीचे तक लटके होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे खेत में हाईटेंशन लाइन जमीन से महज कुछ फीट ही ऊंची है। इससे पालतू पशु, किसान, महिलाएं हमेशा करंट लगने के डर में आशंकित रहते हैं। कई बार बिजली विभाग को इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस मंच के माध्यम से संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील है कि हमारी इस गंभीर समस्या का समाधान करवाएं। हिरण मगरी: तीन दिन में एक बार आता पानी, वो भी पूरा नहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर–4, 100 फीट रोड, हिरण मगरी से एक जागरूक नागरिक बी.के. ने पेयजल सप्लाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि हमारे एरिया में पानी आने का समय सुबह 5 से 6.30 बजे तक है लेकिन सप्लाई दिए गए समय से 10 मिनट देर से आती है और 25 मिनट पहले बंद हो जाती है। इससे जरूरत भर का पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पाता है। तीन दिन में एक बार आने वाली सप्लाई का प्रेशर भी बहुत कम होता है। इससे अगले तीन दिन के लिए भी पानी नहीं पूरा हो पाता। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… महाकालेश्वर चौक: पोस्ट के बाद सुलझी बिजली तारों की समस्या उदयपुर शहर के रानी रोड, महाकालेश्वर चौक, अम्बा माता रोड से डॉ. एम.एस. सिद्दीक़ी ने बिजली के तारों के पेड़ की टहनियों में उलझने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि अलकापुरी के महाबलेश्वर मंदिर के पास लगे खम्भे के तार पेड़ों की टहनियों में उलझ रहे हैं। इससे शॉर्ट सर्किट और करंट आने का डर बना हुआ है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। हिरण मगरी: नरेश कुमार पंवार बने 'पब्लिक के स्टार' नगर निगम के जमादार नरेश कुमार पंवार ने नालियों की समस्या का समाधान करवाया है। दरअसल, हिरणमगरी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले लोकेश ने लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने की समस्या पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के जमादार नरेश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नालियों की सफाई करवा लोगों को परेशानी से राहत दी है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश